व्यक्तित्व विकास

व्यक्तित्व विकास आपके हाथ

दिनचर्या

हमें अपनी प्राथमिकताओं को गंभीरता से समझना होगा। कितना समय किस काम में लग रहा है?‌ कौन सा कार्य ज्यादा उपयोगी है। समय प्रबंधन सफलता का मूल मंत्र है। अधिकतर सफल लोग नींद पूरी लेते हैं और सुबह जल्दी जगते हैं। योजना ऐसी बनें कि 24 घंटे में एक भी क्षण व्यर्थ न जाए। ध्यान बस इतना रहे कि कम से कम एक घंटा योग अभ्यास और एक घंटा स्वाध्याय को अवश्य दें।

आहार

हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसी से हमारा शरीर और मन आकार लेता है। हमारे शरीर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, लवण प्रकृति का ही प्रतिनिधित्व करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जल की है क्योंकि यह शरीर का 70 फीसदी हिस्सा है। पोषक तत्वों को कोशिकाओं और ऊतकों तक पहुंचाना तथा अवशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालना जल का प्रमुख कार्य है।

चिंतन

आज हम जो कुछ भी हैं वह हमारे चिंतन का परिणाम है। हम जैसा चिंतन-मनन करते हैं, वैसा ही हमारा व्यक्तित्व बन जाता है। चिंतन के निर्माण में स्वाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ ही हमारा जिन लोगों से संबंध है, उनका प्रभाव भी सीधा-सीधा हमारी चिंतन प्रक्रिया पर पड़ता है। उत्साह वर्धन करने वाले अनेक व्यक्तित्व आसपास ही विद्यमान रहते हैं तो कुछ किताबों में।

अभ्यास

आसन, प्राणायाम, बंध, मुद्रा, षट्-क्रिया और ध्यान विधियों की सूची बहुत लंबी है। इनमें से हर व्यक्ति को अपनी आवश्यकता अनुसार चयन कर इन्हें सीखना चाहिए। सिर्फ सीखना ही पर्याप्त नहीं है, अपितु इनका सतत अभ्यास भी करना है। योग विद्या हमारे महापुरुषों के पुरुषार्थ और दिव्य चेतना से की गई खोज है। इस अमूल्य रत्न से हम भला क्यों वंचित रहें। 

उपचार

कई बार समस्या जितनी गंभीर दिखती है, उतनी वास्तव में होती नहीं। छोटे-छोटे उपायों से हम बड़ी समस्याओं का निवारण कर सकते हैं। आवश्यकता है सिर्फ समझ को विकसित करने की। किसी भी शारीरिक समस्या के निदान के लिए हमेशा एक से ज्यादा उपाय उपलब्ध रहे हैं। हमने यहां सबसे सटीक उपायों को यहां स्थान दिया है। इससे आपके धन और समय दोनों की बचत हो सकेगी।

शोध

शरीर और स्वास्थ्य पर विश्व भर के मेडिकल व शिक्षण संस्थान शोध कर रहे हैं। कई बार मन को तसल्ली देने वाले तो कई बार हमें सावधान करने वाले शोध परिणाम आते हैं। ये शोध हमारी कमियां भी बताते हैं और भविष्य के लिए जागरूक भी करते हैं। यहां क्लिक पर आप रह सकेंगे अपडेट, ताकि दुनिया के साथ मिला सके कदम से कदम और दिल से दिल।

Learn from the very best

योग कक्षा में आपका स्वागत है।

We are here

Yoga Point
Wadhawa Nagar
Phone : +91 9803564080
Email : yogapointchd@gmail.com