ये राजा हर साल करता है शादी, लेकिन तब जब मंगेतर हो जाती है प्रेगनेंट

विशेष

गरीबी में मार में दबा अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड का राजा मस्वति तृतीय भोगविलास की पराकाष्ठा में जीता है। अब तक वह 15 शादियां कर चुका है। उसकी ये शादियां दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हैं। कारण यह कि जब राजा किसी महिला से शादी करता है,  तब वह गर्भवती हो चुकी होती है। अगर उसके रनिवास में आई हुई महिला गर्भवती नहीं हो पाती तो वह उसकी संगिनी बन जाती है।

स्वाजीलैंड की शासन व्यवस्था राजशाही के तहत चलती है। यह राजा 53 साल का है और फिलहाल उसकी 15 बीवियां हैं,  जिसमें एक का निधन हो चुका है। यहां कोई भी महिला तभी राजा की बीवी का दर्जा पाती है, जब वह गर्भवती हो जाए, अगर ऐसा नहीं होता तो फिर वो संगिनी की जमात में शामिल हो जाती है।

स्वाजीलैंड अफ्रीका महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका से सटा हुआ देश है। राजा की पढ़ाई विदेश में हुई है और किसी महिला पर उसका दिल आ गया तो वो पूरी कोशिश करता है कि उसको राजसी गांव में ले आए। राजा पर एक लड़की को स्कूल से उठवाकर उससे शादी करने का आरोप लग चुका है। इसकी शिकायत एमनेस्टी इंटरनेशनल तक हुई। मां अड़ गई कि उसे उसकी बेटी वापस की जाए। उसने मुकदमा कर दिया। लेकिन फैसला राजा के हक में हुआ, क्योंकि वह तब तक दो बच्चों की मां बन चुकी थी।

साल में एक बार यह राजा देश की सभी कुंवारी लड़कियों की परेड कराता है। इसमें लड़कियों को टॉपलेस रखा जाता है। इसमें जिस भी लड़की को राजा चाहता है, उसे अपने रनिवास में ले जाता है। पिछले साल देश की कई युवतियों ने इसका विरोध किया था। राजा हर साल अपनी दो बीवियों को नेशनल काउंसलर बनाकर उन्हें संसद में शामिल करता है।

Leave a Reply